For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162655199
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर में 3 स्पा सेंटरों पर CST की रेड: 10 युवतियों समेत 15 लोगों को पकड़ा, चित्रकूट पुलिस को सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: चंद रुपए बचाने के लिए एक ठेकेदार की लापरवाही ने 4 मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। |  Ajmer Breaking News: AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, |  Ajmer Breaking News: अजमेर निगम मेयर चुनाव से पहले थाने में बढ़ा सियासी पारा, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प

Post Views 01

September 20, 2026

मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक हस्ताक्षर अभियान एवं नारा लेखन के माध्यम से दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प

मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक हस्ताक्षर अभियान एवं नारा लेखन के माध्यम से दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

अजमेर, 20 सितम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर द्वारा रविवार को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

अभियान के तहत कायड़ चौराहा पर युवाओं द्वारा नशामुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान एवं मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। साथ की नुक्कड़ नाटक कर आमजन तक नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संदेश पहुँचाया। 

कार्यक्रम में फोर्स डिफेंस एकेडमी कायड़ में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत ’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना  तथा फोर्स डिफेंस अकादमी के संस्थापक मोहम्मद शरीफ सहित लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री मुरारी लाल , महाराणा प्रताप युवा मंडल अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी शर्मा, मयंक सिंह नेगी, पुखराज सोनी, केशव अजमेरा, जगदीश शर्मा, मानसी अधीर, एवं वीर शिवाजी युवा मंडल से सारा शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, दीपशिखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलखुश मोहम्मद द्वितीय स्थान रोहन रावत एवं तृतीय स्थान माजिद खान को मिला ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved