Post Views 01
September 20, 2026
पेपर लीक के कारण रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा 2021 रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में आज फिर से आयोजित हुई। पहली पारी (सुबह 10 से 12 बजे तक) के एग्जाम में सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 77.73 पर्सेट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.46 कैंडिडेट पहुंचे। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जो 5 बजे तक चली। दूसरी पारी में जयपुर के एक सेंटर पर शर्ट पर मेटल बटन के कारण युवक को एंट्री नहीं मिली। वह बनियान में परीक्षा देने पहुंच गया। एक कैंडिडेट की टी-शर्ट के मेटल वाले हिस्से पर टेप चिपकाने के बाद प्रवेश दिया गया।
अजमेर के सावित्री स्कूल के सेंटर में महिला कैंडिडेट्स की चूड़ियां उतरवाकर ही एंट्री दी गई। सभी कैंडिडेट्स के हाथों के धागे भी उतरवाए गए।
बूंदी से आए कैंडिडेट हेमराज मीणा का सेंटर सुभाष नगर में था। उसका दावा है कि गूगल की गलत लोकेशन के कारण वह एसआई एग्जाम के इंदिरा नगर के सेंटर पर पहुंच गया। जब उसका एडमिट कार्ड चेक किया जा रहा था, तब उसे पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी दी। अजमेर जिले में परीक्षा के लिए 74 सेंटर बनाए गए। शहर के सावित्री स्कूल के सेंटर पर कड़ी जांच के बाद कैंडिडेट को एंट्री मिली। स्टाफ ने महिलाओं के चश्मे तक की मेटल डिटेक्टर से जांच की। मेटल के बटन वाली शर्ट-टीशर्ट पहनकर आए कैंडिडेट को एंट्री से रोक दिया गया।
परीक्षा को लेकर आरपीएससी की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तमाम परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अभ्यर्थियों पर वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी गई वहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने पेपर को पहले से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए और पेपर में भी कई बदलाव किए गए अलग-अलग प्रश्न घुमा फिरा कर पूछे गए हैं।जिससे वह काफी हार्ड हो गए, पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आसान होगी लेकिन जिन विद्यार्थियों ने पढ़ाई कम की है उनके लिए यह पेपर पास करना मुश्किल होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved