Post Views 41
September 22, 2026
अजमेर नगर निगम को आज अपना डिप्टी मेयर भी मिल गया। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 से विजयी पार्षद हेमंत सांखला और कांग्रेस के वॉर्ड 65 से विजयी नौरत गुर्जर के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।
आज भी बाड़ेबंदी से आए बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद वोटिंग करने बसों द्वारा ही रवाना हुए।वोटिंग के बाद हुई काउंटिंग में दोनों प्रत्याशियों को 40-40 मत मिले जिसके बाद चुनाव अधिकारी द्वारा पर्ची निकाल कर हेमंत सांखला की जीत की घोषणा की। इसी के साथ नगर निगम अजमेर में मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत सांखला बन चुके हैं।
हेमंत सांखला सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं, भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं और जिला मंत्री व 2 बार पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। वहीं नौरत गुर्जर कांग्रेस में सक्रिय नेता हैं। अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं और दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं।विजय प्रत्याशी की घोषणा के बाद नगर निगम के बाहर ढ़ोल की थाप के बीच भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं और हेमंत सांखला के समर्थकों ने नाचते गाते जीत का जश्न मनाया।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस अति उत्साह और घमंड में भगवान को भी ललकार रही थी कि जिसका जवाब जनता और पार्षदों ने उन्हें दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड भी बना मेयर भी और डिप्टी मेयर भी भाजपा का बन गया है। उन्होंने रामचंद्र चौधरी का नाम लिए बगैर बताया कि उन्होंने ब्रह्मा जी को ललकारा था यह उसी का नतीजा है।