For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156138304
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग |  Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में | 

राजस्थान न्यूज़: कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती, डॉक्टरों ने मुलाकात से किया मना

Post Views 51

August 26, 2026

ICU में भर्ती किए जाने के कारण उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अनावश्यक मुलाकातों से बचने की सलाह भी दी है।

जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के मेडिकल ICU में भर्ती कराया गया। पिछले दिनों कराई गई जांच में उनकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।डॉ. मीणा को मेडिसिन विभाग में डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट के अंतर्गत मेडिकल ICU में रखा गया है। संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल उनसे परिचितों और अन्य लोगों को मिलने से बचने की सलाह दी है।

स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल के तहत इलाज

SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इलाज स्वाइन फ्लू के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। उनकी जरूरी जांचें कराई जा रही हैं और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम डॉ. मीणा की देखरेख कर रही है। ICU में भर्ती किए जाने के कारण उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अनावश्यक मुलाकातों से बचने की सलाह भी दी है।

समर्थकों में चिंता, डॉक्टरों की निगरानी जारी

कृषि मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और उपचार जारी रखे हुए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से आगे उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार मेडिकल अपडेट जारी किए जाने की संभावना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved