Post Views 781
June 1, 2017
दिल्ली से सटे नोएडा नोएडा सेक्टर-62 के रेल विहार अपार्टमेंट में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।युवती का नाम अंजली राठौर था और वह नोएडा की एक नामी मोबाइल बनाने वाली कंपनी में काम करती थी।यमुनानगर हरियाणा की रहने वाली है।अंजली ने गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि 25 साल के युवक ने सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर युवती को गोली मारी फिर फरार हो गया। वहीं साथ में रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved