For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146868751
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

राजस्थान न्यूज़: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा का छात्रा-युवती सम्मेलन: भारत की अखंडता और एकात्मता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित किया: मदन राठौड़

Post Views 21

July 8, 2026

डॉ. राखी राठौड़ ने छात्राओं से राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जयपुर के प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में छात्रा-युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों की छात्राओं और स्कूली बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की अखंडता और एकात्मता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में अनेक ऐसे राष्ट्रनायकों का अमूल्य योगदान रहा, जिनके बारे में समाज, विशेषकर युवाओं को पर्याप्त जानकारी नहीं मिल सकी।

राठौड़ ने कहा कि इतिहास को सीमित दायरे में प्रस्तुत किए जाने के कारण अनेक महान विभूतियों के त्याग, तप और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से नई पीढ़ी अनभिज्ञ रह गई। आज आवश्यकता है कि छात्राओं और युवाओं को ऐसे महापुरुषों के जीवन, विचारों और बलिदान से परिचित कराया जाए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर की पूर्ण एकात्मता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रनायकों के विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

छात्राएं राष्ट्र के इतिहास को समझें और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं : डॉ. अलका गुर्जर

सम्मेलन की मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, असम, बंगाल और कश्मीर के भारत की एकात्मता में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने धारा 370 के संदर्भ में डॉ. मुखर्जी के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को विकास और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया गया।

डॉ. अलका गुर्जर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बेटियों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक और राजनीतिक विषयों की जानकारी रखें, राष्ट्र के इतिहास को समझें और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

डॉ. राखी राठौड़ ने छात्राओं से राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के छात्रा संवाद और युवती सम्मेलन आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं और युवाओं को राष्ट्रनायकों के जीवन, विचारों, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की समग्र जानकारी दी जाएगी।

डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रहित में कार्य करने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अरुण सिहाग, मूर्ति मीणा, महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्कूली बालिकाएं उपस्थित रहीं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved