Post Views 01
June 30, 2026
देश में सोशल मीडिया की भूमिका अहम और क्रांतिकारी= गहलोत
देश में बड़ी भूमिका निभाएगा सोशल मीडिया
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मनाया विश्व मीडिया दिवस
जयपुर/अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से आज जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे । मुख्यतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी सचिव सीपी मित्तल, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा व आयोजक पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश का मीडिया सरकार के दबाव में है और डरा हुआ है। ऐसे में मीडिया निडर होकर अपना कर्त्तव्य निभाए। मेरा मानना है कि जब से सोशल मीडिया की शुरुआत हुई है। सोशल मीडिया देश की डेमोक्रेसी को बचाने का काम कर रही है। देश में सोशल मीडिया की भूमिका शानदार है। अगर सोशल मीडिया नहीं होती तो देश के क्या हालत होते है, ये बड़ा सवाल है। सोशल मीडिया से सरकार में हलचल पैदा होती है। गहलोत ने कहा कि इसलिए देश में सोशल मीडिया की भूमिका अहम और क्रांतिकारी है। आगामी समय सोशल मीडिया के लिए शुभ संकेत है और सोशल मीडिया देश में बड़ी भूमिका निभाएगा। आने वाले में हम सोशल मीडिया को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखे है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मीडिया हर समय पर लड़ने की ताकत रखता है। वर्तमान के दौर में जनहित के मुद्दों को उठाने में मीडिया के साथ सोशल मीडिया की भी अहम जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सोशल मीडिया देश में बदलाव की सशक्त आवाज बनेगा। हम सोशल मीडिया के साथ खड़े है। कार्यक्रम के दौरान एसआईसीसी सचिव सीपी मित्तल व अजपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील तिवारी ने संबोधित कर सोशल मीडिया की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर राजस्थान से आए मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़ पत्रकारों ने अपनी अपनी बाते रखी।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों के साथ सभी पत्रकारों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हौंसलों को बुलंद करने के लिए उनको सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में सोशल मीडिया की भूमिका और सोशल मीडिया से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राजस्थान के प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरस व डिजटल मीडिया से जुड़े पत्रकार शामिल हुए।
सोशल मीडिया के लिए फिर से लागू हो पॉलिसी
सोशल मीडिया के संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में सोशल मीडिया के लागू की पॉलिसी को वापस शुरू किए जाने की मांग उठाई गई। सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के लिए पॉलिसी लागू की थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दी। ऐसे में सोशल मीडिया की पॉलिसी लागू की जाए, ताकि सोशल मीडिया मजबूत होकर कार्य कर सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved