For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144463854
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सनातन धर्म रक्षा संघ ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को भगवा शॉल और माला पहनाकर किया रवाना |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान से हर चेहरे पर खुशी, बढ़ता जनविश्वास बना सफलता की पहचान,शहरी सेवा शिविर-2026 : आमजन को त्वरित राहत, प्रशासन के प्रति बढ़ा विश्वास |  Ajmer Breaking News: गनाहेड़ा में आरसीसी निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अजमेर के रहने वाले मजदूर युवक की मौत, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर से लेकर विराट नगर तक नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने को लेकर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने क्षेत्रवासियों के साथ जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड पर गरमाया माहौल, परिजनों के धरने के बाद लिखित सहमति; वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमॉर्टम, |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या, साथी बंदी विष्णु ने कबूला जुर्म |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर की जेल में हत्या पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त, |  Ajmer Breaking News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर से लेकर विराट नगर तक नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने को लेकर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने क्षेत्रवासियों के साथ जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,

Post Views 31

June 30, 2026

शीघ्र ही नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने की मांग, साथ ही क्षेत्र में रोड लाइटों को चालू करने से संबंधित की शिकायत

आदर्श नगर से लेकर विराट नगर तक नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने को लेकर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने क्षेत्रवासियों के साथ जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,

शीघ्र ही नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने की मांग, साथ ही क्षेत्र में रोड लाइटों को चालू करने से संबंधित की शिकायत


दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपती कोहली ने मंगलवार को क्षेत्र वासियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की द्रौपदी कोहली ने बताया कि आदर्श नगर विराट नगर के पास आनासागर स्केप चैनल का नाला गुजर रहा है, उसकी बॉन्ड्री सड़क के लेवल में होने के कारण विराट नगर निवासी जितेन्द्र कुमार S/O यादराम वहीं से गुजर रहा था। यहाँ पर अँधेरा होने के कारण एवं नाले की बॉन्ड्री न होने के कारण वह नाले में गिर गया जिससे उसकी नाले में गिरते ही मृत्यु हो गई। यह एक फुटकर, गरीब व्यक्ति था। इसकी माँ के ओर कोई कमाने वाला न होने की वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। अतः आपसे निवेदन है कि इनके बेटे की नाले में गिरने से मृत्यु होने पर उनकी आर्थिक मदद की जाए, जिससे यह गरीब महिला अपना जीवन यापन कर सकें।

रोलिंग मिल आदर्श नगर से लेकर विराट नगर होते हुए मदार तक स्कैप चैनल का नाला जा रहा है उसके पास से सड़क भी जा रही है, जहाँ हाल ही में सड़क का निर्माण किया गया, जिसके कारण नाले की बॉन्ड्री सड़क के लेवल में हो गई है, जिससे यहाँ के लोग नाले में कई बार गिर चुके है और 2 टेम्पो भी गिर चुके है। उसमें 2 लोगो की मौत हो चुकी है। आपसे बार-बार निवेदन करने के बाद भी आपने बॉन्ड्री ऊँची नहीं कराई है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चूँकि यहाँ पर अँधेरा भी रहता है. इसलिए यहाँ पर लाईट लगाई जाए व नाले की दीवार का निर्माण शीघ्र किया जाए। अन्यथा जन आन्दोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved