Post Views 01
June 29, 2026
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण वृत्ताधिकारी मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से अहमदाबाद निवासी युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी अजमेर आया और शादी का वादा कर उसे एक होटल में ले गया, जहां कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे वाराणसी ले गया और वहां एक पंडित को बुलाकर शादी की रस्में पूरी करवाईं। इसके बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली और अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
पीड़िता ने बताया कि लंबे समय से परेशान होकर उसने क्लॉक टावर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में उसके बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved