Post Views 41
June 29, 2026
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त,
गोदाम मालिक के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज,नोटिस देकर मांगा जवाब
रविवार देर रात पूमा कंपनी के प्रतिनिधि मोहम्मद अराफात और पवन पाराशर की रिपोर्ट पर क्लॉक टावर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आशा गंज इलाके में एक गोदाम पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में पूमा कंपनी की चप्पल जूते मिले जो कि नकली थे जिन पर कंपनी की असली लोगो की तरह सील स्टीकर लगाकर उन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में पूमा कंपनी का नकली जूता और चप्पल जप्त किया। क्लॉक टॉवर थाना प्रभारी भीका राम काला ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा करने के अलावा गोदाम मालकिन सुनीता को नोटिस जारी किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved