For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144222324
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या, साथी बंदी विष्णु ने कबूला जुर्म |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर की जेल में हत्या पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त, |  Ajmer Breaking News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच |  Ajmer Breaking News: भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के द्वारा तीन दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित स्व रोजगार के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाल ने सामान किया भेंट  |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की हत्या: तौलिये से गला दबाकर मार डाला, बैरक खुली तो सामने आई सनसनी |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई | 

अजमेर न्यूज़: हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की हत्या: तौलिये से गला दबाकर मार डाला, बैरक खुली तो सामने आई सनसनी

Post Views 31

June 29, 2026

हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर उसकी हत्या ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कड़ी निगरानी वाली जेल में एक बंदी ने दूसरे बंदी की हत्या कैसे कर दी।

हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की हत्या: तौलिये से गला दबाकर मार डाला, बैरक खुली तो सामने आई सनसनी


अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल, जहां कुख्यात और गंभीर मामलों से जुड़े बंदियों को रखा जाता है, सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात की गवाह बन गई। जेल की एक बैरक में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसी बैरक में बंद भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने तौलिये से गला दबाकर जगन गुर्जर की हत्या कर दी। घटना की पुष्टि अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने की है।

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के अनुसार, डकैत जगन गुर्जर मार्च 2026 से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था, जबकि विष्णु करीब तीन साल से जेल में बंद बताया जा रहा है। दोनों बंदी एक ही बैरक में रखे गए थे। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दोनों ने बैरक की सफाई की थी और साथ में लूडो भी खेला था। दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच सेल बंद रहने के दौरान ड्यूटी स्टाफ राउंड पर था। जब बैरक खोली गई तो जगन गुर्जर का शव पड़ा मिला और विष्णु उसी बैरक में मौजूद था।

प्रारंभिक पूछताछ में विष्णु ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ही जगन को मारा है। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हत्या केवल आपसी विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई और गहरी वजह भी हो सकती है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। सूत्रों के अनुसार, सुबह नाश्ते के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि जगन गुर्जर कई बातों को लेकर विष्णु से परेशान था। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से अभी इसे गैंगवार जैसी घटना मानने से इनकार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

जगन गुर्जर का नाम चंबल क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं से जुड़ा रहा है। वह धौलपुर क्षेत्र का रहने वाला था और करीब 27 साल पहले अपराध की दुनिया में आया था। उसके खिलाफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती, अपहरण और डकैती जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।

जगन गुर्जर का खौफ कभी इतना बताया जाता था कि धौलपुर के कई गांवों में लोग उसके नाम से डरते थे। वर्ष 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धौलपुर महल उड़ाने की धमकी देकर भी वह चर्चाओं में आया था। उस समय उस पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं अलग-अलग समय पर उसके सरेंडर करने और फिर अपराध की राह पर लौटने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं।

अब हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर उसकी हत्या ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कड़ी निगरानी वाली जेल में एक बंदी ने दूसरे बंदी की हत्या कैसे कर दी। फिलहाल पुलिस, जेल प्रशासन और एफएसएल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हत्या अचानक हुए विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश और साजिश छिपी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved