Post Views 01
June 30, 2026
गनाहेड़ा में आरसीसी निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अजमेर के रहने वाले मजदूर युवक की मौत,
परिजनों ने मोर्चरी पर किया हंगामा, उचित मुआवजा और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग
अजमेर, पुष्कर के गनाहेड़ा में एक निर्माणधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से अजमेर के एक मजदूर युवक की मौत हो गई। इस मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पर विरोध प्रदर्शन कर परिजनों को उचित मुआवजा देने व ठेकेदार एवं मकान मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने ठेकेदार ओर मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के मुताबिक अजमेर के ग्राम गनाहेड़ा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में आरसीसी छत डालने का कार्य चल रहा था। काम शुरू होने से पहले मजदूरों ने मकान के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन और सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर ठेकेदार नरेंद्र तथा मकान मालिक भूपेंद्र नाग से आपत्ति जताई थी। आरोप है कि दोनों ने बिजली लाइन बंद कराने और सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया। शाम करीब 4 बजे काम के दौरान अजमेर के नौसर निवासी 22 वर्षीय मृतक यासीन पुत्र मोहम्मद इकबाल लोहे की सरियों पर काम कर रहा था, तभी वह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल और बाद में जेएलएन अस्पताल, अजमेर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा अब्बास की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पुष्कर में ठेकेदार नरेंद्र और मकान मालिक भूपेंद्र नाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी और वाजिद ख़ान चीता ने मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन और ठेकेदार की ओर से आर्थिक मदद और मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
परिजनों ने मुआवजा दिलाने व कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध और धरना जारी है। ग्रामीणों ने मांगे पूरी नहीं होने तक शव लेने से भी इनकार कर दिया है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved