Post Views 821
May 31, 2017
रिपोर्ट -सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से ही समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना सपा मजबूत नहीं होगी। 6 जुलाई को लखनऊ में सम्मेलन कर सपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।आपको बता दें कि चंद रोज पहले शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी की घोषणा की थी। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा, अभी तक जो लोग अखिलेश यादव व पार्टी का नारा लगाते थे वह सब सत्ता पक्ष की तरफ चले गए। योगी आदित्यनाथ सरकार को 6 माह बाद ही कुछ कहेंगे। गोमती रीवर फ्रंट पर कहा जब तक मेरे पास विभाग रहा मैंने नजर रखा।
जिस रफ्तार में काम चल रहा था वही रहता तो अच्छा रहता। मोदी सरकार के 3 साल में वादे पूरे नहीं हुए। हम चाहते हैं हमारी समाजवादी पार्टी कमजोर न हो। हम अभी यह प्रयास कर रहे हैं कि नेताजी के नेतृत्व में सभी इकट्ठा कर रहे हैं। शिवपाल ने कहा कई कारणों से चुनाव हारे हैं उसकी समीक्षा होनी चाहिए। हमने इस्तीफा दिया कोई उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। हम एकता के लिये 5 जुलाई तक समय दे रहे हैं, फिर निर्णय लेंगे
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved