For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143160329
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: सिंधु तट पर जुटा लघु भारत,सिंधु कुंभ बना राष्ट्रीय एकता का विराट मंच |  Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: दुकान के बाहर शराब पीने से टोकने पर युवक की हत्या, पत्थर से सिर फोड़ा और डंडों से किए वार

Post Views 01

June 24, 2026

आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। जयपुर में दुकान के बाहर शराब पी रहे युवकों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवकों ने उसे अकेला पाकर पत्थर से सिर फोड़ दिया और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

सांगानेर सदर थाना अधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंदपुरा स्थित शिक्षा सागर कॉलोनी निवासी संजू शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा के रूप में हुई है। संजू शर्मा पानी के टैंकर सप्लाई का काम करता था। उसके घर के बाहर ही उसके भाई की किराने की दुकान है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पड़ोस के खेत में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे दुकान के बाहर करीब आधा दर्जन युवक बैठकर शराब पी रहे थे। दुकान के बाहर शराब पीने पर संजू शर्मा के परिजनों ने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवकों और संजू के परिवार के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि शराब पीने से टोकने पर गुस्साए युवकों ने पहले संजू के घर पर पत्थर फेंके। इसके बाद विवाद बढ़ गया। देर रात जब संजू अकेला मिला, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया गया और डंडों से कई वार किए गए।

हमले में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद दुकान के बाहर शराब पीने से टोकने को लेकर हुआ था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और किसने संजू पर जानलेवा हमला किया।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय शराब पीकर उत्पात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved