For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139931851
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात से फैली सनसनी |  Ajmer Breaking News: कमला एकादशी स्नान के साथ अधिक मास पंचतीर्थी स्नान शुरू, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई |  Ajmer Breaking News: किसान नेता एवं  पूर्व केंद्रीय मंत्री कद्दावर नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26 वीं पुण्य तिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 21.37 लाख की साइबर ठगी, निवेश पर भारी मुनाफे का दिया था झांसा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत काली माता मंदिर के पास वरुण सागर रोड पर धारदार हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत | 

अजमेर न्यूज़: ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

Post Views 51

June 11, 2026

कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना के तहत वितरित बकरियों के लाभार्थियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक बकरीपालन की जानकारी प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था।

ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन
11 जून 2026, अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चचियावास द्वारा रक्षा परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों के क्षमता विकास हेतु 10 एवं 11 जून 2026 को दो दिवसीय सामुदायिक बकरीपालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना के तहत वितरित बकरियों के लाभार्थियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक बकरीपालन की जानकारी प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना एवं उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को बकरीपालन का महत्व, बाड़ा प्रबंधन, चारा एवं पोषण, रोगों की पहचान तथा प्रारम्भिक उपचार संबंधी जानकारी सत्तार मोहम्मद, सहायक निदेशक आजीविका एवं अंशु यादव, आजीविका सलाहकार द्वारा दी गई। साथ ही प्रशिक्षण को व्यवहारिक बनाने के लिए अरड़का गांव में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर पशुचिकित्सक डॉ. निखिल नारायण माथुर, राजकीय पशु चिकित्सालय, बबायचा ने बकरी बीमा, टीकाकरण, गर्भवती बकरियों की देखभाल एवं बकरीपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव एवं मुख्य कार्यकारी  क्षमा आर. कौशिक ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बकरीपालन को आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यशाला में 25 महिला बकरीपालकों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved