Post Views 01
June 11, 2026
गंज थाना अंतर्गत काली माता मंदिर के पास वरुण सागर रोड पर धारदार हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुवार को गंज थाना अंतर्गत वरुण सागर रोड काली माता मंदिर के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आनासागर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अर्जुन सिंह धारदार चाकू लेकर किसी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहा था।लोगों की इतना पर
एएसआई लाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घेरेबंदी कर उसे डिटेन किया गया, जिसके पास से तय माप दंड से ज्यादा सेंटीमीटर का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक परीक्षा में भेज दिया गया, मामले में अग्रिमअनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved