For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139918088
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात से फैली सनसनी |  Ajmer Breaking News: कमला एकादशी स्नान के साथ अधिक मास पंचतीर्थी स्नान शुरू, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई |  Ajmer Breaking News: किसान नेता एवं  पूर्व केंद्रीय मंत्री कद्दावर नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26 वीं पुण्य तिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 21.37 लाख की साइबर ठगी, निवेश पर भारी मुनाफे का दिया था झांसा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत काली माता मंदिर के पास वरुण सागर रोड पर धारदार हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई

Post Views 01

June 11, 2026

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा आमजन, किसान, गरीब और मजदूर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया।

पुष्कर में स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर और नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नगर कांग्रेस कार्यालय पुष्कर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. राजेश पायलट के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया। वक्ताओं ने स्व. राजेश पायलट के जीवन, उनके संघर्ष, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा आमजन, किसान, गरीब और मजदूर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका राजनीतिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर शर्मा, हाजी इंसाफ अली, दामोदर मुखिया, बैणीगोपाल मंत्री, टीकम शर्मा, बैधनाथ पाराशर, भागचंद दग्दी, जगदीश कुर्डीया, सुरेश पाराशर, मधुसूदन पाराशर, जसराज गुर्जर, ओमप्रकाश तिगाया, पृथ्वीराज उदय, प्रेमप्रकाश बकोलिया, महेश नायक, विकास मुखिया, पुष्कर नारायण आदाली, शैतान सिंह सांखला, ओमप्रकाश पाराशर, विजय मुखर्जी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved