For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136469354
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। | 

राजस्थान न्यूज़: सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

Post Views 01

May 29, 2026

पुलिस रिपोर्ट में सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और अभद्र भाषा के प्रयोग का उल्लेख किया गया है। मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

राजस्थान में सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विवाद और गहरा गया है। सामने आई एफआईआर रिपोर्ट के अनुसार मंत्री पर पुलिस अधिकारियों को गालियां देने, धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

एफआईआर के अनुसार थाना डूंगला में दर्ज एक प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी धरराज खारोल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान आरोपी ने कथित रूप से कहा कि यदि उसके बेटे या अन्य लोगों को थाने बुलाया गया तो मंत्री गौतम दक कार्रवाई करवाएंगे। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इसके बाद मंत्री की ओर से पुलिस अधिकारियों को फोन किए गए।

एफआईआर में थाना अधिकारी शैतान सिंह ने आरोप लगाया है कि मंत्री गौतम दक ने उन्हें फोन पर अपशब्द कहे और दबाव बनाने की कोशिश की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाद में मंत्री थाने के बाहर पहुंचे, जहां कथित रूप से पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

दस्तावेज के अनुसार मंत्री पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट में सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और अभद्र भाषा के प्रयोग का उल्लेख किया गया है। मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक ने वायरल ऑडियो और आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि ऑडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस विभाग पूरे मामले की तकनीकी और कानूनी जांच में जुटा हुआ है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved