Post Views 131
May 1, 2026
उदयपुर | भारत की जनगणना 2027 के तहत आज से मकान सूचीकरण और मकानों की काउंटिंग का प्रथम चरण शुरू हो गया है। उदयपुर जिले में भी इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें सुबह 11 बजे तक 1000 लोगों ने स्व-गणना पोर्टल पर खुद जानकारी भरी।
जनगणना अभियान की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रक्रिया समझाई गई और उन्होंने अपने मोबाइल से डेटा सबमिट किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में कार्यशाला और कैंप आयोजित किया गया। स्व-गणना की प्रक्रिया में तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया और कई महिला कर्मचारियों ने भी अपने मोबाइल के जरिए जानकारी जमा की। मकान सूचीकरण और मकानों की काउंटिंग का स्व-गणना कार्य 1 मई से 15 मई तक किया जाएगा। इसके बाद फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून तक चलेगा। आमजन स्व-गणना केवल आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in से कर सकते हैं। जिला कलेक्टर ने साइबर ठगी से सावधानी बरतने की चेतावनी दी और कहा कि किसी फर्जी लिंक या कॉल में न फंसें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved