Post Views 91
May 1, 2026
उदयपुर में एक दुखद सड़क हादसे में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की मौत हो गई। वे हल्दीघाटी स्थित सैमन गांव में भजन संध्या में शामिल होकर अपने बेटे और साथियों के साथ घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-27, दरोली गांव और एयरपोर्ट के बीच सुबह करीब 5 बजे हुआ। गायक का बेटा और अन्य साथी उदयपुर में काम होने के कारण कार से उतर गए थे। कार का बैलेंस बिगड़ने पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे धनराज जोशी की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर राजेंद्र सोनेरी घायल हो गया। दोनों को डबोक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गायक को मृत घोषित किया। धनराज जोशी भजनों और कॉमेडी के लिए लोकप्रिय थे। मेवाड़ और मारवाड़ में उनकी प्रस्तुति और आवाज लोगों के दिलों में गहराई से समाई हुई थी। उनके इंस्टाग्राम पर 3.79 लाख फॉलोअर्स हैं। वे चार बहनों में इकलौते भाई थे और उनके दो बेटे गणपत व सोनू और एक बेटी किरण है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved