For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129025234
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

उदयपुर न्यूज़: झीलों की नगरी में गर्मी का कहर, फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी हुए वीरान

Post Views 101

April 29, 2026

तेज धूप ने सड़क पर कम कर दी आवाजाही

लेकसिटी उदयपुर में भीषण गर्मी ने लोगों की जिंदगी और पर्यटन को प्रभावित कर दिया है। आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार फतहसागर झील जैसे स्थल अब सूने नजर आ रहे हैं। 
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई है। स्थानीय दुकानदार और पर्यटक ठंडे पेय पदार्थों और अन्य उपायों से खुद को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से आए पर्यटक भी कहते हैं कि उदयपुर की इस बार की गर्मी ने घूमने-फिरने को मुश्किल बना दिया है।
मोहन लाल सुखाड़िया कॉलेज के छात्र भी इस बढ़ती गर्मी को लेकर चिंतित हैं और कहते हैं कि झीलों के शहर में इतनी गर्मी चिंताजनक है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 29 अप्रैल से 15 मई तक नर्सरी से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रखा गया है। कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों का समय यथावत रहेगा। उदयपुर का मौसम अब गर्मी की मार झेल रहा है और प्रशासन से लेकर आमजन तक सभी राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved