For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128832481
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

राजस्थान न्यूज़: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Post Views 01

April 28, 2026

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डेनमार्क के राजदूत का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा और शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मंगलवार को डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डेनमार्क के राजदूत का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा और शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आपसी सहयोग, संवाद और वैश्विक संबंधों को और मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात भारत और डेनमार्क के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से इस बैठक को खास माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और डेनमार्क क्रिकेट फाउंडेशन के बीच भी क्रिकेट एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर समझौता हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में नई सक्रियता देखी जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved