Post Views 01
April 28, 2026
अजमेर के मुकेश खटवानी भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान में भी कर रहे हैं दंडवत यात्रा,
अजमेर से 8 अप्रैल को दंडवत यात्रा करते हुए आज 28 अप्रैल को पहुंचे सांभर
सांभर: रिपोर्ट डब्लु गोस्वामी
गोमाता को राष्ट्रमाता दर्जा घोषित कराने के संकल्प को लेकर अजमेर से गुरुवार 8 अप्रैल को खाटू श्याम मंदिर तक दंडवत यात्रा करते हुए अजमेर के मुकेश खटवानी आज 28 अप्रैल को सांभर पहुंचे ।यह दंडवत यात्रा मदरगेट स्थित प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर से प्रारंभ की गई थी। अजय नगर निवासी मुकेश खटवानी दंडवत यात्रा करते हुए खाटूश्यामजी, सांवरिया सेठ होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर तक दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि क़रीब 9 महीना यात्रा संपन्न होने की संभावना है।
यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्याम मित्र मंडल सांभर राजू मालाकार, प्रेम कुमार शर्मा, राजेंद्र कश्यप, संजय कश्यप, अंकित कश्यप, जुगल सिंह,और गौशाला समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि ने मुकेश खटवानी को स्वागत किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved