Post Views 51
April 28, 2026
अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेश राघानी "मधुकर" को पंजाब विधानसभा में मिला भारत विभूषण सम्मान,
विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतर सिंह सांधवान ने देशभर से चयनित 60 लोगों को भारत विभूषण सम्मान 2026 देकर किया सम्मानित
इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल रिफार्म एंड हायर एजुकेशन ट्रस्ट - नीति आयोग द्वारा आज पंजाब विधान सभा में , पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ ,और देश सेवा हेतु कार्य करने वाले साठ लोगों को , वर्ष 2026 का भारत विभूषण सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
यह सम्मान समारोह 28 अप्रैल 2026 मंगलवार सुबह पंजाब विधान सभा सभागार में आयोजित किया गया। पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह सांधवान ने इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए , सभी पुरस्कृत लोगों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पंजाब वीरों की भूमि है और इस भूमि पर देश भर से आए हुए विभिन्न प्रतिभा शाली लोगों का वह स्वागत करते हैं । तत्पश्चात सभी सम्मानित लोगों को पंजाब विधान सभा परिसर का दौरा करवाया गया , जिसमे इस भवन के पुरातन महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
समारोह में गौरांवित करने वाला क्षण भी आया जब अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेश राघानी "मधुकर" को भी उनके द्वारा लिखे गए साइंस फिक्शन चिरंजीवी भव् पार्ट 1 और पार्ट 2 के लिए मोमेंटो ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि नरेश मधुकर लिखित चिरंजीवी भव् के दोनों पार्ट हिंदी और अंग्रेजी में बेस्ट सेलर की श्रेणी में बरकरार हैं,
इससे पूर्व मुंबई में प्रख्यात राइटर चेतन भगत द्वारा भी नरेश मधुकर को सम्मानित किया जा चुका है।
समारोह में डॉ चंद्र लाल भारती ह्यूमन राइट एंड अपलिफ्टमेंट ऑफ दलित,
लक्ष्मण सिंह मलूका फाउंडर एंड डायरेक्टर मलूका आईएएस फाउंडर एंड डायरेक्टर AI 4 ग्लोब,
डॉ वैभव आर डिग्री कर फाउंडर चेयरमैन देव देश प्रतिष्ठान मुंबई,
डॉ एसी पांडे ऑथर एंड एक्सीलेंस इन रिसर्च,
एडवोकेट शिवानी सैनी जी को “Literary Contribution and Creative Excellence in Legal Mentorship” के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा एडवोकेट शिवानी सैनी न केवल एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ हैं, बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उनकी चर्चित पुस्तक “Happily Unhappy Soul” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई है और इसी कृति के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “The Emily Dickinson Award” से भी सम्मानित किया जा चुका है। विशेष बात यह है कि उनकी यह पुस्तक यूके के पुस्तक बाजार में टॉप 10 बेस्ट सेलर्स में भी अपनी जगह बना चुकी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved