For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128050713
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के देहली गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब एक मामूली सी बात ने हिंसक रूप ले लिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में हुई दिल दहला देने वाली घटना: डेढ़ माह के मासूम पर श्वान का हमला, हालत गंभीर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तंत्र मंत्र के नाम पर उत्पीड़न: महिला ने पति, जेठ और कथित साधक पर लगाए गंभीर आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला से अश्लील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पंचायत ओर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को अपने परिवार के साथ हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: व्यवसाय महज आर्थिक इकाई नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है पर्यावरण संतुलन, सामाजिक समावेशन एवं पारदर्शी गवर्नेन्स आज की आवश्यकता |  Ajmer Breaking News: विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: पंचायत ओर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

Post Views 21

April 25, 2026

रैली में बड़ी संख्या में शामिल प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से निकाय चुनाव नहीं कराए जाने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

अजमेर: पंचायत ओर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने शनिवार को अजमेर में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बैरिकेट्स पर चढ़कर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह, पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ और शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल,पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, द्रौपदी कोली सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा।

 “चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में शामिल प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से निकाय चुनाव नहीं कराए जाने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved