Post Views 01
April 25, 2026
लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को अपने परिवार के साथ 3 दिवसीय राजस्थान की धार्मिक यात्रा के तहत पुष्कर दर्शन के पश्चात हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ दरगाह में मखमली चादर पेश की और अकीदत के फूल अर्पित किए। इस दौरान चिराग पासवान ने देश में सुख-समृद्धि, शांति और अपने परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर खादिमों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें जियारत कराई। उन्होंने दरगाह परिसर में कुछ समय बिताकर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं को याद किया।
चिराग पासवान का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, जहां उन्होंने देशवासियों के लिए अमन-चैन और तरक्की की कामना की। दरगाह में उनकी मौजूदगी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved