For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: अजमेर में महिला से अश्लील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Post Views 41

April 25, 2026

कुचील निवासी आरोपी राकेश पुत्र सोहन लाल शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया

अजमेर में महिला से अश्लील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ अश्लील हरकत और लज्जा भंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, कुचील निवासी आरोपी राकेश पुत्र सोहन लाल शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया भी। घटना से भयभीत महिला ने तुरंत पुलिस की शरण ली और शिकायत दर्ज करवाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।