For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125401865
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला

Post Views 121

April 13, 2026

टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरे युवक

उदयपुर | एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाईवे पर चीरवा टनल से ठीक पहले तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गया, जिससे उसमें भरे कट्टे सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने तीनों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
मृतकों की पहचान प्रेमचंद, रियान मीणा और मुकेश के रूप में हुई है, जो रवा की नाल बारापाल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ट्रेलर राजसमंद से उदयपुर की ओर आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल ट्रेलर चालक मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved