For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125010975
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, पुष्पांजलि, दीपदान एवं विशाल वाहन रैली के साथ दी गई श्रद्धांजल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन यूनानी थेरेपी से इलाज करने के नाम पर वृद्ध से ठगी करने की घटना का पर्दाफाश ,जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को भोपाल से दबोचा  |  Ajmer Breaking News:  गौचर ओरण भूमि अतिक्रमण मुक्त हो , राज्य सरकार कानून बनाए - डॉ जैन ।। |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Post Views 41

April 11, 2026

कलक्टर ने इन सभी परिवादों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमानुसार त्वरित, एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित कर परिवादियों को राहत प्रदान करें।

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
     अजमेर, 11 अप्रेल। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित एवं धरातलीय निस्तारण तथा प्रशासन की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को उपखंड रुपनगढ़ के ग्राम थल में जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने कृषकों, युवाओं एवं महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझावों को सुना। साथ ही रात्रि चौपाल में प्राप्त जन परिवेदनाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में 23 परिवाद प्राप्त हुए।

     रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि ग्राम में चौपाल लगाने का मूल उद्देश्य आमजन की समस्याओं को निकटता से समझकर विभागीय समन्वय के माध्यम से उनका पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

     कृषकों के साथ संवाद में जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तों की समयबद्ध प्राप्ति की जानकारी ली तथा फसल उत्पादन, भूजल स्थिति और भूमि की उर्वरता पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को फसल बीमा कराने तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। 

     रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जनहित एवं व्यक्तिगत महत्व के विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए। इनमें पेयजल की नियमित आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति में सुधार, आवागमन के लिए नए मार्गों का निर्माण तथा खातेदारी भूमि से नियमानुसार मार्ग उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

     जिला कलक्टर ने इन सभी परिवादों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए परिवादियों को शीघ्र राहत प्रदान करें।
जिला कलक्टर ने सुरसुरा से थल की सड़क की मरम्मत करने, सींगला से सलेमाबाद सड़क को ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से तैयार करवाने के प्रस्ताव भिजवाने, सिंगला के निवासियों के लिए सलेमाबाद की उचित मूल्य की दुकान अटैच करने, थल में 11 केवी की लाइन के तार सही करने तथा डीपी के लोड को क्षमता के अनुसार करने के निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। बीसलपुर परियोजना से क्षेत्र के जुड़ने तक स्थानीय स्रोतों से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्र के समस्त हैंडपंप कार्यशील हो। गर्मी के दौरान आवश्यकता होने पर टैंकर के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
     इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्री रामकुमार टाडा, तहसीलदार श्रीमती कीर्ति भारद्वाज,  विकास अधिकारी श्रीमती रेखा, प्रशासक श्री हरिराम काचरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved