Post Views 71
April 11, 2026
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,
भाजपा, कांग्रेस सहित माली सैनी समाज के हजारों लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि किया माल्यार्पण,
अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अजमेर क्लब चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर सुबह से ही पुष्पांजलि और माल्यार्पण के कार्यक्रम प्रारंभ हो ओर यह सिलसिला रात तक जारी रहा।
महात्मा ज्योतिबा सर्किल पर लगी महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ माली सैनी समाज के हजारों लोगों ने पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए याद किया। माली सैनी समाज के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पित कर महात्मा ज्योतिबा फुले की ओर से किए गए कामों को याद किया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने 198 वें साल पहले शिक्षा की अलख जगाई और सामाजिक छुआछूत के विरुद्ध लड़ाई शुरू की थी। ऐसे महापुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने विधवा विवाह को मान्यता देने के लिए समाज में अलख जगाई।
महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चंद मारोठिया चंद ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने हर समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। हम को भी जीवन में लक्ष्य बनाना चाहिए और सभी को समाज के उन वर्गों के लिए काम करना चाहिए जो पिछड़े हुए हैं। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं और उन्हें याद करते हैं। उन्होंने जिस प्रकार से सामाजिक कुरीतियां समाप्त करने के लिए सर्व समाज में एक अभियान चलाया था साथ ही महिला शिक्षा का शंखनाद किया था। ऐसे महापुरुष के चरणों में नमन , सभी शहरवासियों को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved