For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125006146
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, पुष्पांजलि, दीपदान एवं विशाल वाहन रैली के साथ दी गई श्रद्धांजल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन यूनानी थेरेपी से इलाज करने के नाम पर वृद्ध से ठगी करने की घटना का पर्दाफाश ,जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को भोपाल से दबोचा  |  Ajmer Breaking News:  गौचर ओरण भूमि अतिक्रमण मुक्त हो , राज्य सरकार कानून बनाए - डॉ जैन ।। |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  | 

अजमेर न्यूज़: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं

Post Views 71

April 11, 2026

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं

महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अजमेर, 11 अप्रैल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने शनिवार शाम को ज्योतिबा फुले सर्किल पर पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऎतिहासिक कार्य किए, जिन्हें सदैव स्मरण रखा जाएगा।

देवनानी ने कहा कि आज समाज को महात्मा फुले के विचारों को अपनाकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और समान अवसरों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और जागरूक समाज ही राष्ट्र को आगे बढ़ा सकता है। यही विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने तथा समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया। 

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, समान अवसर और भाईचारे की भावना को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। महात्मा फुले के सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved