Post Views 31
April 11, 2026
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, पुष्पांजलि, दीपदान एवं विशाल वाहन रैली के साथ दी गई श्रद्धांजल
अजमेर, 11 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ज्योतिबा फुले सर्किल पर जिला प्रशासन द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जयप्रकाश एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर फुले के सामाजिक सुधारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और समानता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम संयोजक श्री हिमांशु टांक ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर ज्योतिबा फुले सर्किल पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त शनिवार सायंकाल मनुहार गार्डन से गाजे-बाजे के साथ 1200 से अधिक वाहनों की विशाल रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए ज्योतिबा फुले सर्किल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, एकता और महात्मा फुले के विचारों के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved