Post Views 51
April 12, 2026
12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर,
एक ही छत के नीचे स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं
अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया सहित विषय विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने दिया विशेष परामर्श
अजमेर। श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धडा जनकपुरी गंज व भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गंज स्थित जनकपुरी में 12 अप्रैल 2026, रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा के अध्यक्ष संजय कंदोई और सचिव विनोद डिडवानिया ने बताया कि अजमेर वासियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ प्रकाश डीडवानिया और उनके साथ उनकी पूरी टीम अपनी सेवाएं दे रही है। साथ ही शिविर के दौरान अजमेर के जाने माने स्पेशलिस्ट डॉक्टर अजय गर्ग, डॉक्टर रोहिताश्व, डॉक्टर अवि गुप्ता, डॉक्टर देवांशू, डॉक्टर हिमांशु शर्मा, डॉक्टर भूमिका, डॉक्टर कनिका सिंघल, डॉक्टर शिरीष शर्मा, डॉक्टर रिया शर्मा, डॉक्टर रामनिवास विंदा, डॉक्टर विकास गुप्ता व डॉक्टर जगदीश डॉक्टर्स हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक, कान व गला रोग, चर्म रोग, दंत रोग, शिशु रोग, न्यूरो, फिजिशियन व सर्जन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स अपनी बेहतर सेवाएं के साथ मरीजों को निःशुल्क उपचार व परामर्श दे रहे हैं।
दोपहर 12 बजे तक 590 मरीज पंजीयन करा चुके हैं।
भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार रांका व सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि शिविर के दौरान अजमेर के शुगर स्पेशलिस्ट डॉ रजनीश सक्सेना की पूरी टीम शुगर के मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रही है। शिविर में बीएमआई, ब्लड शुगर व ईसीजी की जांच,पैरों की न्यूरोपैथी नसों की जांच भी निःशुल्क की जा रही है। उन्होंने बताया कि अकॉर्ड पैथोलॉजी एवं फिजियोथेरेपी सेंटर की टीम पूरी शिविर में मौजूद है । शिविर में सभी तरह के दर्द का इलाज कमर, घुटना, गर्दन, कंधा, कोहनी, कुल्हा, एडी, लकवा, जोड़ प्रत्यारोपण, पैरों मे नस का दबना, सुनापन, गठिया, चेहरे का लकवा, मोच व वजन कम करने की सुविधा, आधुनिक मशीनों से मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। शिविर में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा जनकपुरी गंज के अध्यक्ष संजय कंदोई, सचिव विनोद डिडवानिया, भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा अजमेर के सचिव दीपक चोपडा , अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया, डॉक्टर रजनीश सक्सेना, शिविर संयोजक मीना शर्मा व शाखा कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी, अशोक गुजराती आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved