For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125213344
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

अजमेर न्यूज़: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन 

Post Views 11

April 12, 2026

देर रात तक पुलिस प्रक्रिया जारी थी। दोनों ही पक्षों द्वारा दी गई रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन 

अजमेर।। कचहरी रोड स्थित होटल सम्राट की बीयर बार में शनिवार रात बिल को लेकर ग्राहक और होटलकर्मियों के बीच विवाद हुआ जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया ।
कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर कोतवाली थाने  एएसआई बदरूद्दीन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे लेकिन होटल के बाहर भारी भीड़ ओर उपद्रव कर रहे लोगों को काबू करने के लिए क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीकाराम काला,सदर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव एवं सीओ नॉर्थ शिवम जोशी भी मौके पर पहुंचे  और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के 9 लोगों हिरासत में ले लिया। देर रात सभी का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल कराया गया। 
होटल के मैनेजर दीपक का कहना था कि उदय गुप्ता होटल में आया और विवाद करने लगा। बाहर से चीज होटल में नहीं लाने देने को लेकर नाराज उदय ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में  दीपक और होटल स्टाफ के तीन लोग घायल हुए।
 जबकि दूसरे पक्ष के नकुल खंडेलवाल ने बताया कि उसका भाई नमन खंडेलवाल और पड़ोसी उदय गुप्ता के साथ होटल कर्मचारियों ने मारपीट की है। 
सीओ शिवम जोशी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने लेकर आई। देर रात तक पुलिस प्रक्रिया जारी थी। दोनों ही पक्षों द्वारा दी गई रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved