Post Views 31
April 12, 2026
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थाने का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती वारदातों पर चिंता जताते हुए पुलिस को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी हिमांशु जांगिड़, दरगाह सीओ लक्ष्मण राम जाट, दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी, गंज थानाधिकारी महावीर राठौड़ और सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से दरगाह क्षेत्र में आने वाले जायरीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। एसपी ने पुलिस टीम को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved