Post Views 01
April 12, 2026
अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की ने जब इस घटना के बारे में अपने जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया और रेप व मारपीट की।दोनों ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया।
11 अप्रैल 2026 को पीड़िता की बहन ने पीड़िता के साथ कृष्ण गंज थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता की बहन द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि हमारी भाभी की डिलीवरी जनाना अस्पताल में हुई थी। इस दौरान मेरी नाबालिग बहन भाभी के साथ जनाना हॉस्पिटल में मौजूद थी।इस दौरान हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर से मुलाकात हुई। डॉक्टर ने नाबालिग बहन को अपने जाल में फंसा लिया। मोबाइल नम्बर ले लिए डिलीवरी होने के 14 दिन बाद भाभी को डिस्चार्ज कर दिया गया तो डॉक्टर ने लड़का होने की बधाई दी। आरोप है कि डॉक्टर कार में घुमाने के बहाने 14 फरवरी 2025 को नाबालिग को फ्लैट में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद डॉक्टर ने फोटोज और वीडियो दिखाकर नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए 8 से 10 बार रेप किया उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं।
इस दौरान लड़की कॉलोनी में एक ई-मित्र की दुकान पर स्कूल के काम से जाती रहती थी। नाबालिग ने अपनी पीड़ा ई-मित्र संचालक को बताई तो उसने भी नाबालिग की मजबूरी का फायदा उठाते डॉक्टर के चंगुल से निकलवाने का झूठा वादा किया और होटल में ले जाकर उसने भी जबरदस्ती कई बार संबंध बनाए विरोध करने पर मारपीट कर ब्लैकमेल करने लगा। ई मित्र संचालक ने कहा कि या तो जैसा मैं कहूं वैसा कर, नहीं तो मैं तुझे पूरी कॉलोनी में बदनाम कर दूंगा। बहन ने रिपोर्ट में बताया कि ई-मित्र संचालक ने नाबालिग के साथ 6 बार होटल में ले जाकर रेप और मारपीट की। 10 अप्रैल को जब नाबालिग बहन जब कपड़े बदल रही थी तो शरीर पर चोटों के निशान देख उससे पूछा तो बहन फूट-फूटकर रोने लगी और फिर उसने पूरी आपबीती बताई। आखिर डॉक्टर व ईमित्र चलाने वाले युवक पर ब्लैकमेल कर नाबालिक से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया। कृष्ण गंज थाने के एसआई उगमाराम ने बताया कि पीड़िता की बहन की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट , धारा 376 (64) में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस सम्बन्ध में डॉक्टर से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved