For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125218003
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित,हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l |  Ajmer Breaking News: होटल सम्राट की बार में बिल को लेकर मारपीट,पुलिस ने 9 लोगों को किया डिटेन  |  Ajmer Breaking News: 12 अप्रैल 2026 रविवार को गंज स्थित जनकपुरी में लगा निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, एक ही छत के नीचे  स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला रविवार को दरगाह थाना पहुंचे, जहां दरगाह थाना पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल से, संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जनाना अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी उसका फ़ायदा उठाया रेप व मारपीट की |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं | 

राजस्थान न्यूज़: ईसरदा बांध का काम अंतिम चरण में, जुलाई तक होगा पूरा: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

Post Views 61

April 11, 2026

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना इस वर्ष जुलाई तक पूर्ण हो जाएगी, जिससे सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ईसरदा बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना इस वर्ष जुलाई तक पूर्ण हो जाएगी, जिससे सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। करीब 1,038.65 करोड़ रुपये लागत वाली यह परियोजना राम जल सेतु योजना का अहम हिस्सा है, जिससे लाखों लोगों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही टोंक जिले के भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

उन्होंने बांध स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी मानकों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लिफ्ट, इंटेक वेल, पम्प सिस्टम और स्काडा सिस्टम से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 35 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा, जिसमें दौसा के 1079 गांव और 5 शहर तथा सवाई माधोपुर के 177 गांव और 1 शहर शामिल हैं। द्वितीय चरण के पूरा होने पर बांध की भंडारण क्षमता और बढ़ेगी।इस दौरान मुख्य सचिव ने टोंक सर्किट हाउस में जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved