For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123762362
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महज 1 घंटे में 7 साल के मासूम को मिलाया परिवार से, अजमेर पुलिस की हर तरफ तारीफ  |  Ajmer Breaking News: भारतीय वैदिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य संभव - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में विदेशी व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाब बाड़ी में नंदी महाराज यानी ‘सांड’ का नाइट विजिट, मौसम के मजे लेते हुए गाड़ियों को तोड़ते हुए घर में घुसकर पलंग पर किया कब्जा  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस पर बिना वारंट छापेमारी का आरोप: बेटे-बहू को पीटकर हिरासत में लिया, नहाती बेटी को जबरन बाहर खींचा । |  Ajmer Breaking News: पवित्र तीर्थ पुष्कर जी में पगड़ी धारण एवं पूजन का एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान महिला समिति द्वारा अजमेर द्वारा 17 अप्रैल शाम 4 बजे से किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ‘मौलायत कमेटी मरकज’ की पहली बैठक संपन्न, देशभर के सूफियों और खानकाहों को एक मंच पर लाने का संकल्प. |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर | 

अजमेर न्यूज़: महज 1 घंटे में 7 साल के मासूम को मिलाया परिवार से, अजमेर पुलिस की हर तरफ तारीफ 

Post Views 41

April 4, 2026

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस सराहनीय कार्य के लिए एएसआई शिवलाल और कांस्टेबल विनोद कुमार को 2100-2100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महज 1 घंटे में 7 साल के मासूम को मिलाया परिवार से, अजमेर पुलिस की हर तरफ तारीफ 

जयपुर 03 अप्रैल। अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खाकी केवल सुरक्षा का नाम नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक है। शहर के व्यस्ततम इंडिया मोटर सर्किल के पास रास्ता भटके एक 7 वर्षीय मासूम को पुलिस ने न केवल सुरक्षित संरक्षण में लिया, बल्कि अपनी तत्परता से महज 60 मिनट के भीतर उसे उसके माता-पिता की गोद में पहुंचा दिया।
    घटना 31 मार्च की है, जब कचहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर इंडिया मोटर सर्किल के पास एक 7 साल का बच्चा अकेला और डरा हुआ घूम रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। कोतवाली थाने से सहायक उप-निरीक्षक शिवलाल और कांस्टेबल विनोद कुमार बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और बच्चे को प्यार से पुचकार कर अपनी सुरक्षा में लिया।
 60 मिनट का मिशन मिलाप 
पुलिसकर्मियों ने बच्चे से बड़े ही आत्मीय भाव से पूछताछ की, जिसके बाद बच्चे ने अपने घर का पता बताया। जवानों ने तुरंत बच्चे के बताए पते पर संपर्क किया और महज 1 घंटे के भीतर उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। अपने खोए हुए बच्चे को इतनी जल्दी वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
 एसपी ने थपथपाई पीठ: 
जवानों की इस तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की गूंज जिला मुख्यालय तक पहुंची। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस सराहनीय कार्य के लिए एएसआई शिवलाल और कांस्टेबल विनोद कुमार को 2100-2100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी का संदेश: ऐसे कार्यों से जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है। जो कार्मिक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और मानवीय संवेदना के साथ निभाएंगे, उन्हें विभाग हमेशा प्रोत्साहित करेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved