For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123753882
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महज 1 घंटे में 7 साल के मासूम को मिलाया परिवार से, अजमेर पुलिस की हर तरफ तारीफ  |  Ajmer Breaking News: भारतीय वैदिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य संभव - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में विदेशी व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाब बाड़ी में नंदी महाराज यानी ‘सांड’ का नाइट विजिट, मौसम के मजे लेते हुए गाड़ियों को तोड़ते हुए घर में घुसकर पलंग पर किया कब्जा  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस पर बिना वारंट छापेमारी का आरोप: बेटे-बहू को पीटकर हिरासत में लिया, नहाती बेटी को जबरन बाहर खींचा । |  Ajmer Breaking News: पवित्र तीर्थ पुष्कर जी में पगड़ी धारण एवं पूजन का एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान महिला समिति द्वारा अजमेर द्वारा 17 अप्रैल शाम 4 बजे से किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ‘मौलायत कमेटी मरकज’ की पहली बैठक संपन्न, देशभर के सूफियों और खानकाहों को एक मंच पर लाने का संकल्प. |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर | 

अजमेर न्यूज़: पवित्र तीर्थ पुष्कर जी में पगड़ी धारण एवं पूजन का एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान महिला समिति द्वारा अजमेर द्वारा 17 अप्रैल शाम 4 बजे से किया जाएगा।

Post Views 41

April 4, 2026

16 अप्रैल गुरुवार को मेहंदी ,17 अप्रैल शुक्रवार को सायं 4:00 बजे से पुष्कर के समस्त 52 घाटों को धारण कराई जाने वाली पगड़ी के साथ परिक्रमा, पूजन दुर्गाभिषेक,अनुपम भजन अमृत गंगा के साथ पगड़ी महोत्सव,महाआरती का आयोजन

पवित्र तीर्थ पुष्कर जी में पगड़ी धारण एवं पूजन का एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान महिला समिति द्वारा अजमेर द्वारा 17 अप्रैल शाम 4 बजे से किया जाएगा।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया ने बताया कि 16 अप्रैल गुरुवार को मेहंदी कार्यक्रम 17 अप्रैल – शुक्रवार (अमावस्या) को सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक पुष्कर जी के समस्त 52 घाटों को धारण कराई जाने वाली पगड़ी के साथ परिक्रमा, पुष्कर जी का पूजन दुर्गाभिषेक ,अनुपम भजन अमृत गंगा के साथ पगड़ी महोत्सव, महा आरती का भव्य एवं अनुपम आयोजन किया जाएगा।अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला और युवा इकाई द्वारा अजमेर की धरा पर धर्म और आध्यात्मिक नगरी पुष्कर में एक बहुत ही पावन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है ।आयोजन की पूरी कमान महिला समिति अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया और उनकी लगभग 350 महिलाओं की टीम द्वारा अंजाम दिया जाएगा। पुष्कर जी के सभी 52 घाटों को पगड़ी पहनाई जाएगी जो वराह घाट से प्रारंभ होकर पुनः वराह घाट पर संपन्न होगी। इसके लिए सूरत से विशेष 1800 गज की पगड़ी मंगवाई गई है। इसमें 108 पुरुष और युवा व्यवस्थाओं को संभालेंगे साथ ही प्रत्येक घाट पर रंगोली और आकर्षक दीपों से सजावट की जाएगी। यह कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत और अनुपम होने को होने वाला है जिसमें सभी धर्मावलंबी सादर आमंत्रित हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved