For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123757848
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महज 1 घंटे में 7 साल के मासूम को मिलाया परिवार से, अजमेर पुलिस की हर तरफ तारीफ  |  Ajmer Breaking News: भारतीय वैदिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य संभव - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में विदेशी व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाब बाड़ी में नंदी महाराज यानी ‘सांड’ का नाइट विजिट, मौसम के मजे लेते हुए गाड़ियों को तोड़ते हुए घर में घुसकर पलंग पर किया कब्जा  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस पर बिना वारंट छापेमारी का आरोप: बेटे-बहू को पीटकर हिरासत में लिया, नहाती बेटी को जबरन बाहर खींचा । |  Ajmer Breaking News: पवित्र तीर्थ पुष्कर जी में पगड़ी धारण एवं पूजन का एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान महिला समिति द्वारा अजमेर द्वारा 17 अप्रैल शाम 4 बजे से किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ‘मौलायत कमेटी मरकज’ की पहली बैठक संपन्न, देशभर के सूफियों और खानकाहों को एक मंच पर लाने का संकल्प. |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक 28 करोड़ की लागत से बनगा कन्वंेशन सेन्टर, इसी महीने जारी होगा वर्क ऑर्डर |  Ajmer Breaking News: अजमेर को मिली आधुनिक पशु चिकित्सा की सौगात, एनीमल इन्डोर वार्ड एवं डोरमेट्री का हुआ शुभारंभ,1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ इन्डोर वार्ड, गंभीर बीमार पशुओं को अब नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के गुलाब बाड़ी में नंदी महाराज यानी ‘सांड’ का नाइट विजिट, मौसम के मजे लेते हुए गाड़ियों को तोड़ते हुए घर में घुसकर पलंग पर किया कब्जा 

Post Views 21

April 4, 2026

रविवार को नगर निगम की  आवारा पशुओं को पकड़ने वाली गाड़ी मौके पर पहुंची और मदमस्त सांड को काबू कर सीधे कांजी हाउस पहुंचा दिया गया।

अजमेर के गुलाब बाड़ी में नंदी महाराज यानी ‘सांड’ का नाइट विजिट, मौसम के मजे लेते हुए गाड़ियों को तोड़ते हुए घर में घुसकर पलंग पर किया कब्जा 

अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके में शनिवार रात उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब गलियों में आवारा घूमते नंदी महाराज यानी सांड ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए सीधे एक मकान में एंट्री मार दी ओर बेडरूम में पहुंचकर बेड पर कब्जा कर लिया। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जब बारिश तूफान ने विराम लिया ही था तभी सांड प्रेमचंद के घर में घुस गया और मानो मेहमान बनकर सीधे कमरे में पहुंचकर पलंग पर चढ़ गया। मकान मालिक और आसपास के लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन कुछ ही देर में यह नजारा ‘डर के साथ हल्की कॉमेडी’ में बदल गया। किसी ने रोटी दिखाकर सांड को बाहर निकालने की कोशिश की, तो कोई पानी डालकर भगाने में जुटा रहा, लेकिन ‘सांड देवता’ पूरी शांति के साथ पलंग पर खड़े होकर जुगाली करते रहे, जैसे कह रहे हों थोड़ा आराम तो करने दो।
 करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सांड खुद ही घर से बाहर निकल गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा पशुओं की समस्या कोई नई बात नहीं है। कई बार स्थानीय पार्षद को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था की जाती, तो “सांड का यह वीआईपी दौरा” देखने को नहीं मिलता। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगली बार दरवाजे पर “नो एंट्री फॉर सांड” का बोर्ड लगाना पड़ेगा। रविवार को नगर निगम की  आवारा पशुओं को पकड़ने वाली गाड़ी मौके पर पहुंची और मदमस्त सांड को काबू कर सीधे कांजी हाउस पहुंचा दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved