Post Views 111
April 4, 2026
उदयपुर | कानोड़ थाना पुलिस ने भैरूजी बावजी मंदिर से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवीलाल मीणा और भीमराज मीणा शामिल हैं। पुलिस ने चोरी के दानपात्र सहित नगद राशि और बाइक बरामद की है। थानाधिकारी हुकम सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों आरोपी 27 मार्च को कानोड़ के उदपुरा गांव स्थित भैरूजी बावजी मंदिर से चोरी कर भागे थे। दानपात्र में 19,900 रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि उस दिन उसमें कुल 50,000 रुपए होने की सूचना थी।
दिन-रात चली थी खुफिया तलाश
घटना के बाद पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया और अलग-अलग सर्कल में जांच शुरू की। जंगलों में कैम्प लगाकर और साइबर सेल के माध्यम से जानकारी जुटाने के बाद दोनों आरोपियों को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया। देवीलाल मीणा के खिलाफ उदयपुर रेंज के विभिन्न थानों में 5 स्थायी वारंट जारी थे। बीते 5 साल से वह अपनी पहचान छिपाकर अहमदाबाद में फरारी काट रहा था। चोरी की वारदात के दौरान लोकेशन ट्रेस होने के डर से उसने मोबाइल भी साथ नहीं रखा था। दूसरे आरोपी भीमराज पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved