For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123360877
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। | 

उदयपुर न्यूज़: बेकाबू टेंकर का कहर: देबारी हाईवे पर दर्जनभर वाहन चपेट में, अफरा-तफरी और केमिकल रिसाव!

Post Views 81

April 2, 2026

हादसे में 5 लोग गंभीर घायल

उदयपुर में देबारी हाईवे पर पावर हाउस के सामने सुबह बेकाबू टेंकर ने सड़क पर चल रहे करीब एक दर्जन वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मारकर अफरा-तफरी मचा दी। टकराने से दो कारें और बाइक बुरी तरह पिचक गईं और हाईवे पर चीख-पुकार फैल गई। इस हादसे में 5 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। टैंकर का टायर फटने के कारण वह डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गया और केमिकल रिसाव शुरू हो गया। टैंकर और केबिन अलग हो गए, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। प्रतापनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सड़क से केमिकल साफ कर हाईवे को सुरक्षित किया, जबकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। गनीमत रही कि सुबह के समय वाहनों की आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर ड्राइवर को मामूली चोट आई, लेकिन अन्य वाहन और राहगीर भी बड़े खतरे में थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved