For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123169039
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। |  Ajmer Breaking News: श्रीमती प्रतिमा परांजपे के निधन पर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को किया देह दान एक जीवन, एक सेवा, और एक अमिट विरासत |  Ajmer Breaking News: 31 मार्च 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के तहत उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के विकास को लेकर सीएम की बड़ी बैठक, घाटों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।  |  Ajmer Breaking News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ

Post Views 51

April 1, 2026

171 अरब हस्तलिखित श्रीरामनाम महामंत्रों की स्थापना, श्रीराम नामालय में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन

तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ
171 अरब हस्तलिखित श्रीरामनाम महामंत्रों की स्थापना, श्रीराम नामालय में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन

        अजमेर/पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पंच पीपली के पास सुधाबाय रोड स्थित श्रीराम नामालय में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया जाएगा। यह विशेष आयोजन श्रीरामनाम परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में राम नाम सतत् परिक्रमा शुभारंभ महोत्सव के रूप में आयोजित होगा।
    संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि इस भव्य आयोजन में हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही रामसखा आश्रम पुष्कर के महंत नंदशरणदास जी महाराज, निर्मलधाम के महंत डॉ. रामेश्वरानंद, नांद गोशाला के महंत समताराम जी, डोडियाना पीठ सांवरिया सेठ के महंत शत्रुघ्नदास जी महाराज, शांतानंद उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम जी तथा नृसिंह मंदिर अजमेर के महंत श्याम सुंदर शरण जी सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा।
        संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजमेर महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान और विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के मंत्री कौशल गौड़ का मार्गदर्शन भी मिलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश मूलचंदानी उपस्थित रहेंगे, जबकि आनंद अरोड़ा, जितेंद्र खंडेलवाल, देवेंद्र गर्ग, रमेश तापड़िया, रमाकांत बाल्दी, गिरधारी मंगल, हनुमान दयाल बंसल, अनिल आसनानी, संजय गोयल और रमेश मोटवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    श्रीराम नामालय के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण
    श्रीराम नामालय के प्रथम चरण का कार्य 22 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होकर पूर्ण हो चुका है, जिसके साथ ही संस्था का प्रधान कार्यालय पुष्कर में स्थापित कर दिया गया है। श्रीमानव मंगल सेवा न्यास के अधीन संचालित श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक से अब तक देशभर के लगभग 70 हजार सदस्य जुड़ चुके हैं और इसकी करीब 150 शाखाएं संचालित हो रही हैं।
    राम नाम लेखन के लिए निशुल्क पुस्तिकाएं उपलब्ध
    संस्थापक पं. बालकृष्ण पुरोहित के अनुसार, यह अद्वितीय पहल रामभक्ति का प्रतीक है। अब तक 171 अरब से अधिक बार राम नाम लिखकर संग्रहित किया जा चुका है। 7 अप्रैल 1987 को स्थापित इस बैंक द्वारा राम नाम लेखन के लिए निशुल्क पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पुस्तिका पूर्ण होने पर उसे संग्रहित कर संबंधित साधक के खाते में दर्ज किया जाता है और संस्था इसका कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखती है।

    राम नाम दुखों का निवारण और सुख-शांति का स्रोत
    श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक का उद्देश्य पूरे देश में राम नाम के माध्यम से आध्यात्मिक समृद्धि फैलाना है। संकलित 171 अरब से अधिक रामनाम न केवल अजमेर बल्कि पूरे राष्ट्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि राम नाम में अपार शक्ति निहित है, जो हर दुख का निवारण कर सुख और शांति प्रदान करती है। इसी शक्ति के बल पर हनुमान ने लंका विजय में सफलता प्राप्त की थी।
श्रीराम नामालय में स्थापित श्रीराम नाम महामंत्र
    देशभर के लगभग 100 से अधिक स्थानों पर रामनाम परिक्रमा के आयोजन हो चुके हैं, जिनमें जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर परिसर भी शामिल है। अरबों हस्तलिखित महामंत्रों को सुरक्षित रखना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना चुनौतीपूर्ण होने के कारण पूर्व योजना के अनुसार इन्हें सबसे पहले पुष्कर स्थित श्रीराम नामालय में स्थापित किया गया है। यहां विशाल भवन में श्रद्धालुओं के ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
        संयोजक महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ के अनुसार समिति के संरक्षक पूरन सिंह चौहान एवं संस्थापक पंडित बालकृष्ण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ स्वागत सत्कार समिति शशि प्रकाश इंदौरिया, किशन गुर्जर, कैलाश सिंह भाटी, वृतिका शर्मा, दीपचंद श्रीया, अक्षय जैन, राजेश गर्ग, मुकुल अग्रवाल, प्रचार-प्रसार समिति, विजय कुमार, टेंट व्यवस्था समिति रेशु पाराशर, किशन शर्मा भोजन समिति- गोपाल जादम, उमराव सैनी, मुकेश सोनी सक्रिय भूमिका निभाएगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था रहेगी
    प्रेस वार्ता में पूरण सिंह चौहान, बालकृष्ण पुरोहित, सत्यनारायण भंसाली, कंवल प्रकाश किशनानी, विजय मौर्य उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved