For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122984878
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्रीमती प्रतिमा परांजपे के निधन पर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को किया देह दान एक जीवन, एक सेवा, और एक अमिट विरासत |  Ajmer Breaking News: 31 मार्च 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के तहत उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के विकास को लेकर सीएम की बड़ी बैठक, घाटों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।  |  Ajmer Breaking News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु मंगलवार को पुष्कर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्मा जी के मंदिर पर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा की। |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किया साई मंदिर के सोम द्वार का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। |  Ajmer Breaking News: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशुओं को उपचार एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। | 

अजमेर न्यूज़: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश

Post Views 31

March 31, 2026

कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश

पुष्कर में गुर्जर समाज द्वारा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता और समाज सुधारक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुर्जर घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, महाआरती और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति के अध्यक्ष विजय बैसला ने कहा कि कर्नल बैसला केवल गुर्जर समाज ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन को पिछड़े और असहाय वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके चार प्रमुख संदेश—अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज—आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति के अध्यक्ष विजय बैसला ने कहा कि कर्नल बैसला ने अपना पूरा जीवन पिछड़े और असहाय वर्गों को आगे बढ़ाने में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि एमबीसी वर्ग को 5% आरक्षण मिला हुआ है और उसके माध्यम से समाज के युवा शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं, हालांकि रोस्टर प्रणाली के कारण इसका पूरा लाभ हर बार नहीं मिल पाता।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा को प्राथमिकता दें और वैकल्पिक अवसरों पर भी ध्यान दें। “जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा,” इस संदेश के साथ उन्होंने समाज को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अजमेर गुर्जर समाज के प्रवक्ता भगवान सिंह ने बताया कि गुर्जर घाट पर हवन-पूजन के साथ गुर्जर भवन में स्थापित कर्नल बैसला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि कर्नल साहब का सबसे बड़ा संदेश समाज की एकता था, जिसे आज बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने साकार किया। इस मौके पर समाज के युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समाज के जनप्रतिनिधि नवरात गुर्जर और शिव प्रकाश गुर्जर ने कहा कि कर्नल बैसला के प्रयासों से ही गुर्जर समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा व संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved