Post Views 51
March 31, 2026
महावीर जयंती पर पशु चिकित्सा शिविर हुए आयोजित
अजमेर, 31 मार्च। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशुओं को उपचार एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि बारादरी तांगा स्टैंड पर तांगा संचालित घोड़ों तथा सुभाष नगर ब्यावर रोड एवं मितल चौराहा पुष्कर रोड क्षेत्र में भारवाहक ऊँटों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर लगाए गए। इन शिविरों में पशुओं को चर्म रोग एवं खुजली से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए गए तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों से पशुपालकों को राहत मिली तथा पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हुआ।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग चिकित्सा दलों का गठन किया गया। इनका नेतृत्व डॉ. सपन गोस्वामी, डॉ. विक्रम सिंह एवं डॉ. चक्रवती बीका द्वारा किया गया। इन दलों में ताहीर जफर, प्रिया, योगेश यादव, प्रदीप सैन, सोनू चौधरी एवं खुशीराम सहित अन्य कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved