For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122978543
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्रीमती प्रतिमा परांजपे के निधन पर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को किया देह दान एक जीवन, एक सेवा, और एक अमिट विरासत |  Ajmer Breaking News: 31 मार्च 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के तहत उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के विकास को लेकर सीएम की बड़ी बैठक, घाटों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।  |  Ajmer Breaking News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु मंगलवार को पुष्कर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्मा जी के मंदिर पर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा की। |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किया साई मंदिर के सोम द्वार का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। |  Ajmer Breaking News: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशुओं को उपचार एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। | 

अजमेर न्यूज़: जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

Post Views 61

March 31, 2026

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रामस्वरूप लांबा सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म भवन का लोकार्पण

अजमेर, 31 मार्च। जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रामस्वरूप लांबा सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

लोकार्पण समारोह में विमलेंदु मण्डल के स्टेट ऑपरेशनल हेड श्री सौरव सुरवित, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अजमेर के टेरिटरी मैनेजर श्री अभिजीत पॉल, आर.के. संस्थान जयपुर के चेयरमैन डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. हनुमान मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नव निर्मित भवन में योगाभ्यास हेतु एक विशाल हॉल, पंचकर्म उपचार के लिए दो सुसज्जित कक्ष, पुरुष एवं महिला के लिए पृथक शौचालय, एक ओपीडी कक्ष तथा स्टाफ के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण एवं आमजन को अब स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा का लाभ सुलभ हो सकेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री रामस्वरूप लांबा ने कहा कि आयुर्वेद एवं योग हमारी प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा पद्धतियां है। इनका महत्व कोरोना काल के बाद और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लवेरा औषधालय में पंचकर्म सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय औषधालय प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के सतत प्रयासों को दिया।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. हनुमान मीना ने बताया कि चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के प्रयासों से पंचकर्म भवन निर्माण हेतु लगभग 44 लाख रुपये की स्वीकृति बीपीसीएल से प्राप्त हुई। यह परियोजना क्षेत्र में आयुर्वेदिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ताराचंद रावत पूर्व उपजिला प्रमुख, हीरासिंह रावत मंडल अध्यक्ष भवानीखेडा, राहुल सिंह रावत मंडल अध्यक्ष श्रीनगर, पिंटु रील एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिठुर संरपंच, पंचायत समिति सदस्य राम सिंह रावत, विष्णु प्रसाद वैष्णव मीडीया प्रभारी श्रीनगर मंडल, श्री दीपक गुपीनाथन नायर प्लांट मैनेजर, आशुतोष फोजदार अजमेर, डॉ. अर्जुन भगवान, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मनोज कुमार महावर, डॉ. रोहिताश गुर्जर, डॉ. सुभाष घारू, डॉ. रेणुका, श्रीमति अनामिका दाधीच, श्री मुकेश मुथरिया, श्री टीकम चंद सोनी निदेशालय, दयाराम चौपडा, योग प्रशिक्षक गौतम शर्मा, भगवान राव, चंदन सिह चौहान, नर्स सेफटी ऑफिसर आदित्य प्रकाश, रत्न माथुर एवं ग्रामवासी रामदेव, लक्ष्मी, जसराज, भवर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान मंच संचालन महेन्द्र सिंह भट्ट के द्वारा किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved