Post Views 51
April 1, 2026
अजमेर में मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। झगड़े और फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी खादिम को हिरासत में ले लिया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फुस की कोठी में हुई। गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी क्षेत्र में फायरिंग में छात्र को गोली लगने की सूचना मिली। इस पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी खादिम गुलरेज चिश्ती को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी गुलरेज चिश्ती के पास देसी कट्टा था। उसने फायर किया तो गोली क्षेत्र में रहने वाले 16 साल के छात्र को लगी। घायल छात्र को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसका मकान मालिक से किराए को लेकर विवाद हो गया था। तभी वहां मौजूद लोगों ने इकट्ठा होकर उसके साथ मारपीट कर दी थी।
मकान मालिक आयशा ने बताया कि किराए को लेकर खादिम से विवाद चल रहा था। वह किराया नहीं देना चाहता था। इसके लिए वह कमरे में तंत्र क्रिया कर रहा था। आज भी उसने एक ताबीज जलाया था, जब उसे टोका तो आरोपी खादिम ने बेटे से लड़ाई झगड़ा करना शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी कमरे से सरिया लेकर निकला और बच्चों से झगड़ा करने लग गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने बंदूक निकाल ली। आरोपी किराएदार मुझे गोली मारना चाह रहा था, लेकिन बीच-बचाव कर रहे क्षेत्र के बच्चे को गोली लग गई। 5 महीने से किराए पर रह रहा था आरोपी आरोपी खादिम गुलरेज चिश्ती ने बताया कि मैं 5 महीने से किराए पर रह रहा था। मकान मालिक की पत्नी रोजाना लड़ाई-झगड़ा कर रही थी, जिसकी शिकायत भी की थी। आज महिला ने कई लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे मेरे कान पर चोट आई है।
फिलहाल पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved