Post Views 11
April 1, 2026
अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा
अजमेर जिला स्पेशल टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। दक्षिण सीओ मनीष बडगुर्जर ने बताया की यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशों की पालना में महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई।
रामगंज थाना प्रभारी अनिल गुजराल और स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अवैध हथियार की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टिम के ASI शंकर सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ सादा वेश में निगरानी रखी और संदिग्ध युवक अनवर चीता को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगी थी, लेकिन कोई कारतूस नहीं मिला। आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने मौके पर ही पिस्टल जब्त कर आरोपी अनवर चीता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रामगंज थाने में आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved