For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123369110
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों की जल संसाधन मंत्री ने की व्यापक समीक्षा |  Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन

Post Views 01

April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही  श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।

देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही  श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।
 समस्त मंदिरों में विराजित बजरंगबली का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया तो वहीं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई, कहीं फलों से श्रृंगार तो कहीं चॉकलेट से श्रृंगार कर बालाजी की आराधना की गई। कई मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन हुए। वही जगह-जगह प्रसादी वितरण और भंडारे के आयोजन भी किए गए। हनुमान जी को शिव जी का रुद्र अवतार और चिरंजीवी माना जाता है जो भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं इसी कामना को लेकर ठीक 12:00 सभी मंदिरों में जन्म आरती की गई। कहीं डीजे की धुन पर तो कहीं ढोल ताशे के साथ तो कहीं नगाड़ों के साथ आरती में हजारों भक्त शामिल हुए और रामदूत हनुमान का गुणगान किया।

अजमेर की सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने कतार में लगकर हनुमान जी के दर्शन किए तो वही 12:00 बजे जन्म आरती की गई। भक्तों ने बाबा को ध्वज अर्पित किए और मनोकामनाएं मांगी। तत्पश्चात प्रसाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर मदार गेट क्लॉक टावर स्थित प्राचीन श्री बालाजी मंदिर कहार समाज के पुजारी पंडित योगेश गौतम ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर ठीक 12:00 बालाजी की जन्म आरती कर 56 भोग की झांकी सजाई गई। 12:30 बजे से निरंतर प्रसाद का वितरण किया जाता रहा।

पिछले दो वर्षो की परम्परा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी शिव मंदिर ,आदर्श नगर , अजमेर में  "हनुमान जन्मोत्सव" दिनांक 2 अप्रैल 2026 ,गुरुवार को उत्साहपूर्ण व धूमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर 151 आसनों पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
 इस बार का हनुमान जी का फलों से मनोहर श्रृंगार किया गया। हनुमान जन्म आरती के पश्चात आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई साथ ही मंदिर परिसर में भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

अजमेर,भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आगरा गेट पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में दर्शन लाभ लिए दोपहर 12:00 बजे जन्म महा आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरित किया गया। 

इसी प्रकार नरसिंहपुर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष हनुमान जी का नैनाराम श्रृंगार कर ठीक 12:00 बजे जन्म आरती की गई इस पर्व बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और श्री राम परिवार की स्तुति की आरती पश्चात सभी सुधारो को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पर हुए आयोजन की जानकारी देते हुए ऋषभ सिंह टाल वालों ने बताया।

इसी तरह अलवर गेट स्थित प्राचीन धूनी वाले बालाजी मंदिर पर भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भव्य आयोजन किए गए। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बालाजी की स्तुति कर मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर जन्म आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved