For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123372074
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों की जल संसाधन मंत्री ने की व्यापक समीक्षा |  Ajmer Breaking News: न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह,न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा का राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रशासन सख्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रचे सफलता के नए कीर्तिमान,माल लदान, समयपालनता और रेल राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज : डीआरएम राजू भूतड़ा |  Ajmer Breaking News: 171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ, तीर्थराज पुष्कर में राम नाम धन संग्रह बैंक बना आस्था का केन्द्र, 24 घंटे खुला रहेगा श्री रामनामालय, कभी भी कर सकेंगे परिक्रमा |  Ajmer Breaking News: देश सहित अजमेर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व, ठीक 12:00 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल ढोल ताशो के साथ हुई बालाजी की जन्म आरती ,जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे प्रसादी के हुए आयोजन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत कालू की ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से ठेकेदार सहित तीन मजदूर हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में हस्तलिखित रूप में विराजे श्रीराम, 2 अप्रेल से 24 घंटे अनवरत परिक्रमा का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूरे मामले का सीओ साउथ मनीष बड़गुजर ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया।

Post Views 01

April 2, 2026

पुलिस,डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर सघन जांच शुरू की, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन घंटे भर की मशक्कत के बाद एक बार फिर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अजमेर में प्रधान डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। तीसरी बार धमकी भरा मेल आने पर एहतियातन जीपीओ और पासपोर्ट कार्यालय को तुरंत खाली कराया गया। मौके पर सदर कोतवाली थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर सघन जांच शुरू की, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन घंटे भर की मशक्कत के बाद एक बार फिर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

सबसे पहले पासपोर्ट कार्यालय की जांच की गई, इसके बाद जीपीओ परिसर और अन्य कार्यालयों को बारीकी से खंगाला गया। जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सबने राहत की सांस ली।
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। 
 जीपीओ की डिप्टी पोस्ट मास्टर शीला रावत ने बताया कि विभाग को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें जीपीओ और पासपोर्ट कार्यालय को “10 जहरीले बमों" से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में कई भ्रामक और आपत्तिजनक जानकारियां भी लिखी गई हैं। यह तीसरी बार है जब इस तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला है। पूर्व में 10 मार्च और 27 मार्च को भी इसी तरह का मेल मिलने के बाद परिसर में हड़कंप्प मचा था और सुरक्षा एजेंसीयों ने पूरे परिसर को खाली करा कर जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला यह तीसरी बार फिर से उसी तरह के मेल को कॉपी पेस्ट करके सेंड किया गया है।
सदर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे परिसर की जांच की। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित  पुनः आर ओ को हैंडोवर कर दिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अजमेर जिला कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और दरगाह को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved